Home > Entertainment > जमशेदपुर: बिष्टुपुर के लोयोला स्कूल ग्राउंड में 6 से 8 जनवरी तक होगा जमशेदपुर डाग शो, बीगल और लैब्राडोर में पहली बारप्रतियोगिता

जमशेदपुर: बिष्टुपुर के लोयोला स्कूल ग्राउंड में 6 से 8 जनवरी तक होगा जमशेदपुर डाग शो, बीगल और लैब्राडोर में पहली बारप्रतियोगिता

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के लोयोला स्कूल ग्राउंड पर 6, 7 और 8 जनवरी को डॉग शो का आयोजन होगा। डॉग शो 6 जनवरी को सुबह 8:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इस डाग शो में 430 डाग भाग लेंगे। इस डाग शो में कई प्रतियोगिताएं होंगी। डाग शो में पहली बार बीगल और लैब्राडोर प्रतियोगिता होने जा रही है। बीगल स्पेशलिटी शो में 57 डॉग्स और लैब्राडोर स्पेशलिटी शो में 54 डॉग्स भाग लेंगे। इसके अलावा, ओबेडिएंस शो और 71, 72 और 73 में ऑलब्रीड्स प्रतियोगिताएं होंगी।

यह भी पढें – सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर रहमान के घर व फैक्ट्री में छापामारी जारी

लोयोला स्कूल ग्राउंड में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केनेल क्लब की चेयरमैन रुचि नरेंद्रन ने बताया कि इस डाग शो में साउथ कोरिया, मलेशिया से जज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि डाग शो के लिए 25 दिसंबर तक एंट्री ली गई है। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है कि 25 दिसंबर के बाद भी लगभग 50 लोगों ने एंट्री के लिए प्रार्थना भेजी है, लेकिन उनकी एंट्री नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को डाग शो का शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन करेंगे। ओबेडिएंस के क्लास वन से क्लास सेवन तक का शो होगा। पहली बार होने वाली बीगल व लैब्राडोर शो 7 जनवरी शनिवार को होगा। रविवार 8 जनवरी को शाम 6:00 बजे पुरस्कार वितरण कार्यक्रम और इसका समापन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन होंगे।

सिंगापुर मलेशिया का साउथ कोरिया से आ रहे हैं जज

इस डॉग शो में इस बार विदेश से जज आ रहे हैं। केनेल क्लब की चेयरमैन रुचि नरेंद्रन ने बताया कि यह जज मलेशिया, सिंगापुर, साउथ कोरिया आदि देशों से आएंगे। इस बार पहली बार बीगल स्पेशलिटी शो में मलेशिया के डेनिस सीडब्ल्यू लिम जज होंगे। लैब्राडोर स्पेशलिटी शो में साउथ कोरिया के यंगसिक कांग जज होंगे। ओबेडिएंस डॉग शो में सिंगापुर के पैट्रिक वोंग जज होंगे। ऑल ब्रीड डॉग शो में थाईलैंड के विपस थावीकितकुल, साउथ कोरिया के यंगसिक कांग, मलेशिया के डेनिस सीडब्ल्यू लिम, सिंगापुर के पैट्रिक वोंग, भारत की अंजली वैद और टी प्रीथम जज होंगें। डाग शो में भाग ले रही 43 नस्लें

इस साल डाग शो में 43 नस्लें भाग ले रही हैं। इनमें तीन भारतीय नस्लें भी शामिल हैं। भारतीय नस्ल के डॉग पहली बार जमशेदपुर के डॉग शो में आए हैं। इन नस्ल में कारवां हाउंड, पश्मी और राजपलायम है। इसके अलावा यह कैसी में 12 नचले पहली बार हिस्सा ले रही हैं। इनमें शिपरके, वेल्श कार्गी कार्डिगन, वेल्श कार्गी पेमब्रोक,जैक रसेल टेरियर, चाऊ चाऊ, समोएड, बीशों फ्रीजे,पेकिंगीज,पूडल ट्वाय, कैरावेन हाउंड, मोलोसोइड्स, पिंचर्स, बुल मास्टिफ, केन कोरो, डाग डे बओर्डेक्स, शिह त्जू, फाक्स टेरियर्स आदि हैं।

You may also like
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन