Home > Crime > आजाद नगर के बावनगोड़ा के रहने वाले संजय सोरेन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने डिमना चौक पर निकाला कैंडल मार्च

आजाद नगर के बावनगोड़ा के रहने वाले संजय सोरेन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने डिमना चौक पर निकाला कैंडल मार्च

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा के रहने वाले संजय सोरेन का शव 30 दिसंबर को बड़ाबांकी के जंगल में पहाड़ी पर मिला था। संजय सोरेन के हत्यारों का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। इससे नाराज संजय सोरेन के परिजनों ने बुधवार को डिमना चौक से कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च डिमना चौक से शंकोसाई रोड नंबर 5 तक पहुंचा। डिमना चौक पर मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। मृतक संजय सोरेन के चाचा आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने वादा किया था कि 24 घंटे के अंदर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन, अभी तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

यह भी पढें – साकची में करीम सिटी कॉलेज में कृषि एवं ग्रामीण विकास विषय पर हुई कांफ्रेंस, राज्यपाल रमेश बैस बोले बढ़ानी होगी किसानों की आमदनी


संजय सोरेन 19 अक्टूबर को बावनगोड़ा स्थित अपने घर से निकला था। लेकिन, वह घर वापस नहीं लौटा। उसकी स्कूटी 19 दिसंबर को बड़ाबांकी के पास एक तालाब के पास से बरामद हुई और 30 दिसंबर को उसका अधजला शव मिला था।

शव मिलने के बाद यह साफ हो गया कि संजय सोरेन की हत्या कर शव फेंका गया था। बस्ती वासियों ने आजाद नगर थाना का 30 दिसंबर को ही घेराव किया था। सिटी एसपी के विजय शंकर ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे। लेकिन, अब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं।

You may also like
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश

Leave a Reply