Home > Jamshedpur > साकची और आसपास सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडरों को जल्द ही जगह देगी जेएनएसी, टाटा स्टील से चल रही बात

साकची और आसपास सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडरों को जल्द ही जगह देगी जेएनएसी, टाटा स्टील से चल रही बात

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची और इसके आसपास के इलाकों रामलीला मैदान, काशीडीह आदि जगह सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडरों को जल्द ही दुकान लगाने की जगह दी जाएगी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि इसके लिए टाटा स्टील से बात चल रही है। टाटा स्टील द्वारा जमीन दिए जाने के बाद इन वेंडरों को बसा दिया जाएगा। ताकि सड़कें साफ हो सकें और अतिक्रमण की दिक्कत खत्म हो। यातायात सुगम हो।

विशेष अधिकारी संजय कुमार ने कार्यालय सभागार में अपने कर्मचारियों के साथ एक बैठक भी की। इस बैठक में जेएनएसी के काम की समीक्षा की गई। चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। सरकार से जो नए दिशानिर्देश आए हैं उनका पालन कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही जनता और जनप्रतिनिधियों के जो पत्र आए हैं, उनके निस्तारण की भी जानकारी ली गई।

इसे भी पढ़ें- बिरसानगर में मकान मालिक ने महिलाओं के साथ मिलकर किराएदार का सामान घर से बाहर फेंका, ₹12000 व सोने की दो अंगूठी गायब

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO