Home > Jamshedpur > साकची में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया सेवा पखवाड़ा, लगाई गई पीएम की जीवनी की प्रदर्शनी

साकची में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया सेवा पखवाड़ा, लगाई गई पीएम की जीवनी की प्रदर्शनी

इफ्तेखार अली, जमशेदपुर : साकची में भाजपाइयों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन मनाया। इस मौके ह सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें उनके द्वारा किए गए जनहित के कामों को दिखाया गया है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का जो लक्ष्य था कि देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ मिले। उसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनहित की योजनाओं की शुरुआत की है। अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। भाजपा की तरफ से पूरे देश भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में पूरे देश भर में युवा मोर्चा की तरफ से एक लाख यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य है। गरीब बस्तियों में मुफ्त हेल्थ चेक अप कैंप लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण भी किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो भी पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदर्शनी देखी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply