Home > Crime > साकची के स्वर्णरेखा नदी में मिले शव की हुई पहचान, मानगो के रोड नंबर 15 का रहने वाला था छात्र

साकची के स्वर्णरेखा नदी में मिले शव की हुई पहचान, मानगो के रोड नंबर 15 का रहने वाला था छात्र

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के स्वर्ण रेखा नदी में चेक डैम में मिले शव की पहचान हो गई है। यह शव मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 के रहने वाले हितेश कुमार गुप्ता का था। हितेश कुमार गुप्ता विकास विद्यालय का छात्र था। हितेश घर से लापता हो गया था। बताते हैं कि 14 अप्रैल को उसके पिता ने बेटे को किसी बात को लेकर डांटा था। इसी के बाद वह घर से निकल गया था। सोमवार को हितेश के पिता ने मानगो थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी के बाद दोपहर में स्वर्णरेखा नदी में शव मिला था। मछली पकड़ने गए लोगों ने शो देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। शव की पहचान हितेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हितेश का पूरा परिवार पोस्टमार्टम हाउस गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 का छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, पुलिस से शिकायत

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा