Home > Crime > करारी के अंबाही बाग में एक व्यक्ति पर गिरा हाईटेंशन तार, हालत गंभीर

करारी के अंबाही बाग में एक व्यक्ति पर गिरा हाईटेंशन तार, हालत गंभीर

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : करारी कोतवाली के अंबाही बाग में हाईटेंशन तार गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। तार कई महीने से जर्जर था। इसकी शिकायत लोगों ने बिजली विभाग से की थी। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। तार को जोड़ जोड़ कर किसी तरह बिजली सप्लाई की जा रही थी और यह तार गुरुवार को अचानक टूट कर गिर गया।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply