Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती एवं मोइरंग के वीर जवानों की स्मृति में एग्रिको क्लब हाउस में एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर (Jamshedpur Ambedkar Jayanti) का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम (Jamshedpur Ambedkar Jayanti) का आयोजन सेवा भारती जमशेदपुर, क्रीड़ा भारती, अभ्युदय तथा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होकर शाम 4:00 बजे तक चला, जिसमें लगभग 50 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे आपसी एकता और समरसता बनाए रखें तथा सामाजिक दुर्भावनाओं को समाप्त करें।
इसे भी पढ़ें – 25 अप्रैल को Jamshedpur FC बनाम Chennaiyin FC मुकाबले के टिकट लाइव, जानें कहां से ले सकते हैं ऑनलाइन टिकट
इस आयोजन को सफल बनाने में अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह और राकेश कुमार सहित कई लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुनील कुमार, अभय कुमार सिंह एवं विभिन्न संस्थाओं के सदस्य भी उपस्थित रहे




