Home > Jamshedpur > देश के मुसलमान पैगंबर मुहम्मद साहब से सीखें अमन और इंसाफ का रास्ता : शाही इमाम पंजाब

देश के मुसलमान पैगंबर मुहम्मद साहब से सीखें अमन और इंसाफ का रास्ता : शाही इमाम पंजाब

Jamshedpur : पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी (Shahi Imaam Punjab) ने कहा कि आज देश को सच्चे और अच्छे मुसलमानों की सबसे अधिक जरूरत है, जो पैगंबर मुहम्मद साहब की सच्ची शिक्षाओं पर अमल करें और अमन व इंसाफ के लिए काम करें।

मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी (Shahi Imaam Punjab) ने यह बातें आज आमबगान मस्जिद में आयोजित इत्तेहाद मिल्लत कॉन्फ्रेंस ‘एक शाम अमन इंसाफ के नाम’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पैगंबर मुहम्मद साहब की जिंदगी इंसानियत, भाईचारे और न्याय का संदेश देती है, जिसे अपनाकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक सच्चा मुसलमान वह होता है जो सभी धर्मों का सम्मान करता है और गरीब, कमजोर व जरूरतमंद लोगों की हिमायत करता है। ऐसे समाज में हर धर्म और समुदाय के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।

शाही इमाम ने कहा कि आज के दौर में नफरत और विभाजन की राजनीति से ऊपर उठकर अमन, भाईचारा और इंसाफ को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से खासतौर पर अपील की कि वे पैगंबर मुहम्मद साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर में ‘जैम एट स्ट्रीट’ का जश्न, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया खुले आसमान के नीचे उत्सव का आनंद+VDO

कार्यक्रम में झारखंड समेत विभिन्न राज्यों से आए धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लिया और अमन व भाईचारे का संदेश दिया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply