Home > Jamshedpur > Jamshedpur News: गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, हिंद एकता सामाजिक संस्था ने बांटे फल

Jamshedpur News: गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, हिंद एकता सामाजिक संस्था ने बांटे फल

Jamshedpur : सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर हिंद एकता सामाजिक संस्था ने मानव सेवा का संदेश देते हुए बाराद्वारी स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में फल एवं आवश्यक सामग्रियों का वितरण (Jamshedpur News) किया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल (Jamshedpur News) जाना।

संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बुजुर्गों को फल भेंट किए गए। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका आशीर्वाद लिया। अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर संस्था के इस प्रयास से खुशी और संतोष देखने को मिला।

सिमरन भाटिया ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन सेवा, त्याग, सुमिरन और मानवता के कल्याण का संदेश देता है। उनके शहादत दिवस पर बुजुर्गों की सेवा करना सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और सेवा कार्य लगातार करती रहेगी।

कार्यक्रम में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, समाजसेवी सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, सावन मुखी, नवनीत सिंह जॉनी, अरब सागर सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें – अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते पर लगी मुहर, दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने डिजिटल हस्ताक्षर किए

वृद्धाश्रम के प्रबंधन और वहां रह रहे बुजुर्गों ने हिंद एकता सामाजिक संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply