Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में संविधान दिवस पर लॉयर्स डिफेंस का संकल्प, प्रस्तावना पढ़कर राष्ट्रीय एकता का लिया वचन

जमशेदपुर में संविधान दिवस पर लॉयर्स डिफेंस का संकल्प, प्रस्तावना पढ़कर राष्ट्रीय एकता का लिया वचन

जमशेदपुर : संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार 26 नवंबर 2025 को संध्या 4 बजे पुराने कोर्ट परिसर स्थित भवन में लॉयर्स डिफेंस की प्रतिनिधिमंडल ने एक विशेष कार्यक्रम (Jamshedpur Advocate News) का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वाधीन भारत के संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम (Jamshedpur Advocate News) का संचालन लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर को नई सौगात: भुइयांडीह–भिलाईपहाड़ी फोरलेन ब्रिज निर्माण 10 दिनों में होगा शुरू, खर्च होंगे 39.92 करोड़ रुपए

कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार झा, विद्युत नंदी, आशीष कुमार दत्ता, सुभाष सिंह, पंचम सिंह, सिकंदर कुमार मिश्रा, जी मुखर्जी दादा, सुशील कुमार, सुशील कुमार शर्मा, दीपक कुमार सहित लगभग 50 से अधिक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply