Home > Crime > उलीडीह में आरओ प्लांट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक, एक घंटे बाद पाया गया काबू

उलीडीह में आरओ प्लांट में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक, एक घंटे बाद पाया गया काबू

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में रांची-टाटा नेशनल हाईवे-33 पर डिमना रेजीडेंसी के पास गुरुवार देर रात एक आरओ (रिवर्स ऑस्मोसिस) प्लांट में अचानक भीषण आग ( UliDih RO plant fire) लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी गैस चूल्हे पर खाना बना रहा था। इसी दौरान चिंगारी निकलने से पास में रखे ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरा प्लांट धधकने (UliDih RO plant fire)  लगा।

इसे भी पढ़ें – टाटा लीज नवीकरण को लेकर कार्रवाई शुरू, जमशेदपुर पश्चिमी व पूर्वी में गरजेगा बुल्डोजर

आग की चपेट में आने से प्लांट में रखे पानी के जार, मोटर, पाइप, विद्युत उपकरण, प्लास्टिक सामग्री सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत या झुलसने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास के इलाकों में फैलने से भी रोक लिया गया।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply