Home > Jamshedpur > Godda: कांग्रेस ने गोड्डा लोकसभा सीट से बदल दिया अपना कैंडिडेट, अब पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, विधायक दीपिका पांडे सिंह बैक टू द पवेलियन

Godda: कांग्रेस ने गोड्डा लोकसभा सीट से बदल दिया अपना कैंडिडेट, अब पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, विधायक दीपिका पांडे सिंह बैक टू द पवेलियन

रांची : कांग्रेस ने महगामा के विधायक दीपिका पांडेय सिंह को लोकसभा चुनाव के लिए गोड्डा संसदीय सीट से टिकट दिया था। दीपिका पांडे सिंह का काफी विरोध हो रहा था। इसके बाद अब कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट से अपना कैंडिडेट बदल दिया है। दीपिका पांडे सिंह से टिकट छीन कर पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव को गोड्डा से प्रत्याशी बनाया गया है। प्रदीप यादव पहले से इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को उतावले थे। दीपिका पांडे सिंह को टिकट मिलने के बाद प्रदीप यादव लगातार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर दबाव बनाए हुए थे। प्रदीप यादव के समर्थक भी विरोध जता रहे थे। इसके बाद कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व दबाव में आया और दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को टिकट दिया गया।
साल 2004 से बराबर हार रहे हैं चुनाव
प्रदीप यादव गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के टिकट में पर साल 2002 में चुनाव जीते थे। साल 2004 के चुनाव में फुरकान अंसारी ने प्रदीप यादव को हराया था। इस चुनाव में प्रदीप यादव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। साल 2009 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने चुनाव जीता था। इस चुनाव में फुरकान अंसारी दूसरे स्थान और प्रदीप यादव तीसरे स्थान पर थे। साल 2014 के चुनाव में भी प्रदीप यादव तीसरे स्थान पर थे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के फुरकान अंसारी थे। यह चुनाव भाजपा के निशिकांत दुबे ने जीता था। साल 2019 के चुनाव में प्रदीप यादव दूसरे स्थान पर रहे थे। यह चुनाव भाजपा के निशिकांत दुबे ने जीता था।

You may also like
Jamshedpur: जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति पांच सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव, आमबागान में एलान + वीडियो

Leave a Reply