Home > Politics > Ranchi : रांची से चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय

Ranchi : रांची से चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय

रांची: रांची से कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि सुबोध कांत सहाय टिकट के लिए काफी जोर लगाए हुए थे। उनका सारा जोर इस पर था कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिलता तो उनकी बेटी को टिकट दिया जाए। पार्टी ने सुबोध कांत सहाय का सम्मान करते हुए उनकी बेटी को टिकट दिया है। रांची लोकसभा सीट से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी। बहुत से राजनीतिज्ञ कह रहे थे कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का रांची से चुनाव लड़ना तय है। उनका टिकट पक्का है। लेकिन सुबोध कांत सहाय की बेटी को टिकट मिल जाने के बाद यह साफ हो गया है कि लोगों का कयास गलत था।

You may also like
JSSC CGL Scam Jharkhand: जेएसएससी-सीजीएल गड़बड़ी मामले में सीआईडी की कार्रवाई तेज, सचिव से पूछताछ
दुमका के काठीकुंड में जनजातीय किशोरी से गैंगरेप, एनसीएसटी ने लिया स्वत: संज्ञान
Kudmi Society : कुड़मी समाज के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक राज्यपाल को की गई भेंट, साजिशों का है खुलासा
नई येज़्दी एडवेंचर: डिज़ाइन, परफॉरमेंस और फीचर का बेहतरीन मिश्रण, 2.09 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ एडवेंचर श्रेणी में नई क्रांति

Leave a Reply