Home > Crime > Jamshedpur: बिष्टुपुर में दुकानदार के साथ भी पहले हुई थी मारपीट, थाने पर शिकायत

Jamshedpur: बिष्टुपुर में दुकानदार के साथ भी पहले हुई थी मारपीट, थाने पर शिकायत

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में खाऊ गली में शनिवार की रात हुई मारपीट की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ दुकानदार ने भी मामले में बिष्टुपुर थाने में शिकायत की है। दुकानदार संतोष कुमार का कहना है कि वह रात को खाऊ गली में नाश्ता कर रहा था तभी देखा कि कुछ लोग एक बुजुर्ग और एक किशोर को पीट रहे हैं। संतोष कुमार ने बताया कि वह वहां गया और मारपीट कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया। इस बीच एक युवक ने संतोष कुमार की गर्दन पकड़ ली और एक अन्य युवक संतोष कुमार को पीटने लगा। संतोष कुमार ने बताया कि तभी अचानक 14 -15 लोग जुट गए और मारपीट करने लगे। इसी बीच किसी ने संतोष कुमार की सोने की चेन छीन ली और जेब से 7500 रुपए भी निकाल लिया।

तभी संतोष कुमार ने अपने भगना को फोन किया और घटना की जानकारी दी। भगना ने बिष्टुपुर थाना को फोन किया। तभी अचानक वहां भीड़ जुट गई। संतोष कुमार ने बताया कि तभी उसे मौका मिला और वह वहां से भाग निकला। संतोष कुमार का कहना है कि जो भीड़ जुटी थी वह वहां मारपीट कर रहे युवकों पर टूट पड़ी। तभी संतोष कुमार वहां से जान बचाकर भाग निकला था। संतोष कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply