Home > Jamshedpur > Ghatshila By-Election : जमशेदपुर में 10 व 11 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध, मतदान सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई के लिए लगी नो एंट्री

Ghatshila By-Election : जमशेदपुर में 10 व 11 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध, मतदान सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई के लिए लगी नो एंट्री

Jamshedpur : घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव (Ghatshila By-Election) को सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि 10 और 11 नवंबर को जमशेदपुर शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस अवधि में न तो कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश कर सकेगा और न ही बाहर निकल सकेगा।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-Election Jharkhand : घाटशिला में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, शाम 5 बजे तक बाहर के नेताओं को छोड़ना होगा इलाका

Ghatshila By-Election के लिए 10 नवंबर की सुबह कोऑपरेटिव कॉलेज से ईवीएम लेकर मतदान दल विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान सामग्री की सुरक्षित ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए शहर में भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। 11 नवंबर को मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम के साथ वापस कोऑपरेटिव कॉलेज पहुंचेंगी, जहां सभी मशीनें स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी।

नो-एंट्री की समयावधि इस प्रकार है

10 नवंबर को सुबह 4:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा

11 नवंबर को शाम 4:30 बजे से रात 11:30 बजे तक।

इन निर्धारित समयों में केवल छोटे वाहनों, आवश्यक एवं आपात सेवाओं को ही आने-जाने की अनुमति होगी। ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि उप-चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि यह कदम मतदान प्रक्रिया में बाधा रोकने और ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

You may also like
पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील
यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, बार संघ ने शनिवार को दूसरी पाली में कार्य से अलग रहकर श्रद्धांजलि देने का किया निर्णय
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती

Leave a Reply