Jamshedpur ( Jharkhand) : परसुडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन सुगर तस्करी से जुड़े मामले में महीनों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी मो. औरंगजेब उर्फ सोनू उर्फ लुला को आखिरकार गिरफ्तार (Jamshedpur Crime) कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर 9 नवंबर 2025 को की गई।
यह मामला 9 सितंबर 2025 को उस समय दर्ज किया गया था, जब थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने आवेदन देकर कुछ आरोपियों पर ब्राउन सुगर के परिवहन और खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप लगाया था। उसी दिन पुलिस ने चार आरोपियों — अरबिंद शर्मा, सनी स्वांसी, तौफिक आलम और मो. सब्बीर हुसैन — को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मुख्य आरोपी मो. औरंगजेब उर्फ सोनू लगातार फरारी काट रहा था और गिरफ्तारी (Jamshedpur Crime ) से बचने के लिए ठिकाने बदलता रहा। पुलिस ने उसके मकदमपुर स्थित घर पर कई बार छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।
गुप्त सूचना मिलने पर 09 नवंबर 2025 को पुलिस ने मकदमपुर रोड नंबर 02, गांधी स्कूल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब भी इस केस से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी मो. औरंगजेब उर्फ सोनू उर्फ लुला, पिता मो. इसराइल, मकदमपुर रोड नंबर 02, परसुडीह, जमशेदपुर का निवासी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में परसुडीह थाना कांड संख्या 38/24 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि वर्ष 2020 में परसुडीह थाना कांड संख्या 71/20 में मारपीट और धमकी संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में रक्त स्क्रीनिंग के लिए MGM अस्पताल में लगेगी CB NAT मशीन, DC ने ब्लड बैंकों का निरीक्षण किया
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अविनाश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रितेश कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक ज्ञान भूषण तिग्गा के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।




