Home > Jamshedpur > Ghatshila By-election 2025: उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की जांच की तिथियां घोषित, इन तीन तारीखों पर होगी जांच

Ghatshila By-election 2025: उम्मीदवारों के चुनावी खर्च की जांच की तिथियां घोषित, इन तीन तारीखों पर होगी जांच

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव 2025 ( Ghatshila By-election 2025 ) के लिए उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय लेखा की जांच की तिथियां तय कर दी गई हैं। सभी उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर अपने व्यय से जुड़े दस्तावेजों का निरीक्षण कराएं।

Ghatshila By-election 2025 चुनाव खर्च की यह जांच घाटशिला अनुमंडल कार्यालय के सभागार में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक की जाएगी।

इसे भी पढ़ें – टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2025 की घोषणा, 10वां संस्करण ‘दिल से दौड़’ थीम के साथ 30 नवंबर को

Ghatshila By-election 2025 : निर्धारित निरीक्षण तिथियां

1. पहला निरीक्षण – 30 अक्टूबर 2025

2. दूसरा निरीक्षण – 04 नवंबर 2025

3. तीसरा निरीक्षण – 08 नवंबर 2025

निर्वाचक पदाधिकारी ने कहा है कि सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों पर उपस्थित होकर अपने चुनावी खर्च के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और चुनावी खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply