Home > Business > Jamshesdpur: वीआरएस स्कीम बंद करने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महामंत्री ने टाटा मोटर्स प्लांट हेड व डीएलसी को दिया धन्यवाद

Jamshesdpur: वीआरएस स्कीम बंद करने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के महामंत्री ने टाटा मोटर्स प्लांट हेड व डीएलसी को दिया धन्यवाद

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में वीआरएस स्कीम बंद कर दी गई है। जिन कर्मचारियों को दूसरे विभाग में ट्रांसफर किया गया था, उनको वापस उनके विभाग में तैनात कर दिया गया है। इस पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन ने टाटा मोटर्स के प्लांट हेड और कारखाना निरीक्षक को धन्यवाद दिया है। वीआरएस स्कीम से प्लांट में मजदूरों में काफी रोष था। इस मामले में टेल्को वर्कर्स यूनियन ने विरोध किया था। डीएलसी के साथ ही विधायक सरयू राय से भी शिकायत की थी। विधायक सरयू राय ने इस मामले में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड से बात भी की थी। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन वीआरएस स्कीम पर नजर बनाए हुए थे। उन्होंने टाटा मोटर्स प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर वीआरएस स्कीम पर रोक ना लगाई गई तो टाटा मोटर्स का गेट जाम कर उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड ने वीआरएस स्कीम बंद कर दी है। वीआरएस स्कीम के दायरे में 500 कर्मियों को लाने का टारगेट था। जबकि, इसे 130 कर्मियों पर ही बंद किया गया है।

You may also like
टेल्को वर्कर्स यूनियन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, मजदूरों की बहाली और बैक वेजेज की मांग तेज
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर में दरिंदगी की हदें पार: साकची के होटल में दो मासूमों से गैंगरेप, पुलिस ने 4 हैवानों को पकड़ा
विकसित भारत 2047 का सपना, पर्यावरणीय संतुलन ही है स्थायी समृद्धि की कुंजी : डॉ. विनोद बी माथुर

Leave a Reply