Home > Business > टेल्को वर्कर्स यूनियन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, मजदूरों की बहाली और बैक वेजेज की मांग तेज

टेल्को वर्कर्स यूनियन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, मजदूरों की बहाली और बैक वेजेज की मांग तेज

Jamshedpur : टेल्को वर्कर्स यूनियन (पंजीकरण संख्या–98) द्वारा वर्ष 2024 में दायर रिट याचिका WPC 3609/2024 पर झारखंड उच्च न्यायालय में कल बुधवार को सुनवाई निर्धारित की गई है। यह मामला कोर्ट की सूची में क्रम संख्या 60 पर शामिल है। यूनियन ने प्रबंधन और कथित फर्जी यूनियन के बीच हुए समझौते को चुनौती दी है, जिसके कारण बड़ी संख्या में मजदूरों को कम वेतन वाले JO ग्रेड में डाल दिया गया था। (Jamshedpur Tata Motors)

Jamshedpur Tata Motors की यूनियन का आरोप है कि इस समझौते से मजदूरों के अधिकारों का हनन हुआ है और उन्हें उनके मूल वेतनमान से वंचित कर दिया गया। याचिका में मांग की गई है कि प्रभावित सभी मजदूरों को उनके पूर्व ग्रेड में बहाल करते हुए बैक वेजेस का भुगतान किया जाए।

टेल्को वर्कर्स यूनियन का कहना है कि प्रबंधन मजदूरों को वैधानिक अधिकारों से दूर रखने के उद्देश्य से महंगे और बड़े वकीलों की सेवाएं ले रहा है। इसके बावजूद यूनियन ने अदालत में पूरी मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ने का भरोसा जताया है।

इस मामले से जुड़ा एक अन्य पहलू भी सामने आया है। अफसर जावेद द्वारा दायर याचिका को वर्ष 2025 में उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था, क्योंकि वह व्यक्तिगत विवाद से संबंधित थी। वहीं, टेल्को वर्कर्स यूनियन की याचिका औद्योगिक विवाद के दायरे में आती है, जिससे यूनियन का पक्ष कानूनी रूप से अधिक मजबूत माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि दोनों याचिकाएं वर्ष 2024 में एक ही मुद्दे को लेकर अलग-अलग रूप में दायर की गई थीं।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Tata Motors : 21 अगस्त को हाईकोर्ट में होगा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की किस्मत का फैसला

यह रिट याचिका यूनियन की ओर से महामंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष आकाश दुबे और प्रवक्ता हर्षवर्धन सिंह द्वारा दाखिल की गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि न्यायालय से मजदूरों को उनका हक जरूर मिलेगा और लंबे समय से चल रही इस लड़ाई का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा।

 

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, SSP ने दिए जांच के आदेश
पीएम मातृ वंदना योजना: विशेष अभियान में झारखंड देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां राज्य में दूसरे स्थान पर+VDO

Leave a Reply