Home > Crime > जमशेदपुर : बिष्टुपुर इलाके में इकबाल व सलमान के बीच चल रही वर्चस्व की जंग

जमशेदपुर : बिष्टुपुर इलाके में इकबाल व सलमान के बीच चल रही वर्चस्व की जंग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर इलाके में इन दिनों एक बार और सलमान के बीच वर्चस्व की जंग जंग चल रही है। कांग्रेसी नेता इकबाल भी प्रतिबंधित मांस के कारोबार के मामले में जेल जा चुका है। जब वह जेल में था तो नशेड़ी गैंग के सलमान ने अपना नेटवर्क बिष्टुपुर में स्थापित कर लिया। लेकिन इकबाल के आने के बाद सलमान को बराबर चुनौती मिल रही थी। इसीलिए सलमान ने एकबाल को रास्ते से हटाने का फैसला किया और शुक्रवार को धतकीडीह में उस पर फायरिंग की थी। बताते हैं कि नशेड़ी गैंग में किशोर से लेकर युवक तक मौजूद हैं। यह सभी ब्राउन शुगर का धंधा करते हैं। सलमान इनका सरदार है। सलमान साल 2020 में तब प्रकाश में आया था जब उसने अपने ही गैंग के सदस्य के परिजनों पर हमला कर दिया था। फायरिंग भी की थी। इस मामले में धतकीडीह के दो युवकों की मौत भी हुई थी। इस मामले में सलमान जेल भी गया था। लेकिन,जेल से छूट कर आने के बाद उसने अपना प्रभाव फिर से फैलाना शुरू किया है।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा की सेवा: आशीर्वाद भवन वृद्धा आश्रम में गरम कपड़े व भोजन वितरण
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply