Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : गोलमुरी में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने 51 कांवड़ियों को बांटा कांवड़ और सहयोग राशि

जमशेदपुर : गोलमुरी में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने 51 कांवड़ियों को बांटा कांवड़ और सहयोग राशि

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारियों ने शनिवार को 51 कांवडियों के बीच कांवड़ और सहयोग राशि का वितरण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय थे। जो कांवड़िए गोलमुरी इलाके में रहते हैं, उनकी एक टोली हर साल सावन के महीने में बाबा नगरी की तरफ कूच करती है। इन्हीं कांवड़ियों को सहयोग राशि प्रदान की गई है। प्रत्येक कांवड़ियों को 501 रुपए की सहयोग राशि दी गई है। विधायक सरयू राय ने अपने हाथों से काम और सहयोग राशि श्रद्धालुओं को दी। इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि पार्टी के गोलमुरी मंडल द्वारा शुरू किया गया यह काम बेहद अनूठा है। कांवरियों की सेवा बाबा भोलेनाथ की सेवा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply