Home > Jamshedpur > टेल्को में 15 फीट गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन, युवाओं को मिला सकारात्मक संदेश+ VDO

टेल्को में 15 फीट गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन, युवाओं को मिला सकारात्मक संदेश+ VDO

जमशेदपुर (झारखंड) : टेल्को स्थितb15 फीट गणेश पूजा कमेटी के भव्य पंडाल (Telco Puja Pandal)का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म और धार्मिक संस्कृति के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। उन्होंने यह भी अपील की कि युवा गणेश पूजा के साथ-साथ शिक्षा और सामाजिक सरोकारों पर भी ध्यान दें, जिससे समाज की नींव और मजबूत हो सके।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के कदमा कन्वेंशन सेंटर, डीएम लाइब्रेरी और पेयजल योजना का मामला विधानसभा में गूंजा

Telco Puja Pandal के उद्घाटन कार्यक्रम में स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर समाजसेवी शशि शेखर, विनोद सिंह, अजीत शाही, सतीश सिंह, कृष्णकांत राय समेत कई लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन दिलीप कुमार ने किया।

पूजा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विकास शर्मा और युवाओं शुभम सिंह, इकबाल सिंह, साहिल शर्मा, सौरभ, दीपक, अक्षय, टुनटुन मिश्रा, सत्यम पांडे, राजेश्वर सिंह, अविनाश महतो, अधिराज तिवारी, रोशन कुमार, संदीप शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply