प्रसासनिक अधिकारी कर सकेंगे ऑनलाइन मॉनिटरिंग
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गांवों में डिजिटल एसेट रजिस्टर (Jamshedpur Digital Asset Ragister) बनाया जाएगा। इस डिजिटल एसेट रजिस्टर में गांव का योजनाओं का पूरा ब्योरा होगा। ताकि, प्रशासनिक अधिकारी इन योजनाओं का डिजिटल एसेट रजिस्टर के सहारे आनलाईन निगरानी कर सकें।
डिजिटल एसेट रजिस्टर (Jamshedpur Digital Asset Ragister) तैयार कराने को लेकर डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग में डिजिटल एसेट रजिस्टर तैयार करने पर ज़ोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम सम्पत्ति डिजिटल एसेट रजिस्टर पर मंथन करना था। मीटिंग में सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के कदमा कन्वेंशन सेंटर, डीएम लाइब्रेरी और पेयजल योजना का मामला विधानसभा में गूंजा
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकारी विकास योजनाओं और परियोजनाओं की स्थिति को ऑनलाइन मॉनीटर किया जा सके। इसके लिए सभी पंचायतों और गांवों की परिसंपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इस रिकॉर्ड में सड़क, पुल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल भवन, पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, तालाब और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियां शामिल होंगी।
गांवों की संपत्तियों का होगा सत्यापन
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अभियंता परिसंपत्तियों की भौतिक स्थिति का सत्यापन करें और निर्धारित समय-सीमा में ग्राम सम्पत्ति- डिजिटल एसेट रजिस्टर पोर्टल पर अपलोड करें। यह व्यवस्था न केवल योजनाओं की पारदर्शिता लाएगी बल्कि समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्णता की गारंटी भी देगी।
मीटिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में जेएनएसी उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय सहित कई तकनीकी विभागों के अभियंता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। विभागीय पदाधिकारियों को डिजिटल पोर्टल पर डेटा अपलोड और रिकॉर्ड संधारण की तकनीकी जानकारी भी साझा की गई।




