Home > Jamshedpur > पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गणपति विलास पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब+VDO

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, गणपति विलास पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब+VDO

जमशेदपुर (झारखंड) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मंगलवार को कदमा स्थित श्री बाला गणपति विलास संस्था की ऐतिहासिक गणेश पूजा (Kadma Ganesh Puja) में शामिल हुए। यह पूजा 107 वर्षों से लगातार दक्षिण भारतीय परंपरा और विधि-विधान के साथ आयोजित की जा रही है।

अर्जुन मुंडा ने मौके पर कहा कि विपक्ष जिस तरह एसआईआर का विरोध कर रहा है, उससे साफ है कि उनके लिए देश की सुरक्षा कोई प्राथमिकता नहीं है। विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है और स्थिरता व आम आदमी की सुरक्षा को दरकिनार कर रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच प्रार्थना की कि गणपति बप्पा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में आजसू की राजनीति, यातायात पुलिस पर मनमानी और दोहरे मापदंड का लगाया आरोप+VDO

वहीं विधायक सरयू राय ने कहा कि एसआईआर का विरोध पूरी तरह बेतुका है। चुनाव आयोग हमेशा नियमों के तहत संशोधन करता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके दिमाग में हमेशा वोट की राजनीति और चोरी ही रहती है। पूजा (Kadma Ganesh Puja)की परंपरा को सराहते हुए उन्होंने कहा कि सौ साल से अधिक से जिस श्रद्धा और आस्था के साथ यह पूजा हो रही है, उससे सबको सीख लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि श्री बाला गणपति विलास में हर साल भव्य मेला लगता है। इस बार यह मेला 18 दिन तक चलेगा और 14 सितंबर को समाप्त होगा। पूजा के दौरान रुद्राभिषेक, कुमकुम पूजा और महाभोग वितरण जैसे धार्मिक आयोजन होंगे। दक्षिण भारतीय वाद्ययंत्रों और पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा की जाएगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply