Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के कदमा कन्वेंशन सेंटर, डीएम लाइब्रेरी और पेयजल योजना का मामला विधानसभा में गूंजा

जमशेदपुर के कदमा कन्वेंशन सेंटर, डीएम लाइब्रेरी और पेयजल योजना का मामला विधानसभा में गूंजा

Jamshedpur : झारखंड विधानसभा में मंगलवार को अल्पसूचित प्रश्न के तहत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक (Jamshedpur West MLA ) सरयू राय ने कदमा कन्वेंशन सेंटर, साकची डीएम लाइब्रेरी और सोनारी दोमुहानी पार्क का मुद्दा उठाया। इस पर सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग ने लिखित जवाब दिया।

विभाग ने कहा कि कदमा कन्वेंशन सेंटर में कई तकनीकी खामियां मिली हैं, जिसके कारण जेएनएसी ने भवन को अपने अधीन लेने से इंकार कर दिया। इसे उपयोगी बनाने के लिए जुडको द्वारा नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। साकची डीएम लाइब्रेरी भवन के प्रथम और द्वितीय तल के निर्माण के लिए कार्य योजना और प्राक्कलन तैयार है। तकनीकी स्वीकृति के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी होगी।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर की सड़क परियोजनाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू का सरकार पर हमला, कहा – जल्द शुरू हो निर्माण कार्य

दोमुहानी पार्क में संयंत्र का अभाव

सरकार ने बताया कि सोनारी दोमुहानी पार्क को जनता के लिए खोलने में देरी हो रही है, क्योंकि वहां आवश्यक उपकरण और संयंत्र उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि विभाग ने भरोसा दिलाया कि अगले एक माह के भीतर कमियां दूर कर पार्क को चालू कर दिया जाएगा।

इसी सत्र में विधायक (Jamshedpur West MLA ) सरयू राय ने मानगो पेयजल आपूर्ति परियोजना की प्रगति पर भी सवाल उठाया। जवाब में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने कहा कि योजना नगर विकास एवं आवास विभाग से स्वीकृत है और विभाग केवल क्रियान्वयन कर रहा है। बालीगुमा जलमीनार का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन एनएचएआई से पाइपलाइन बिछाने की अनुमति में देरी से योजना अधूरी रह गई। फिलहाल 80 प्रतिशत काम पूरा है और बाकी कार्य जारी है।

मानगो में लग रहे नए मोटर पंप

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि इंटकवेल और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पुराने जर्जर मोटर पंप की जगह नए मोटर पंप लगाए जा रहे हैं, जिसका काम सितम्बर 2025 तक पूरा होगा। साथ ही जोन-1, जोन-2, जोन-3 और जोन-5 में पुराने सेंट्रीफ्यूगल पंप सेट बदलने और नए आरसीसी पंप हाउस बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply