Home > Jamshedpur > अगले साल जुलाई में तैयार हो जाएगी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना, लोगों को मिलेगा पानी

अगले साल जुलाई में तैयार हो जाएगी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना, लोगों को मिलेगा पानी

सांसद विद्युत वरण महतो ने की ऑफिस में जिला विकास समन्वय एवं अनुसरण समिति की बैठक, जिले भर के जर्जर खंभे और तार बदलने के निर्देश
जमशेदपुर :
सांसद विद्युत वितरण महतो ने शुक्रवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के अलावा कई विधायक और विधायक प्रतिनिधि मौजूद थे। मीटिंग में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अगले साल जुलाई तक बागबेड़ा जलापूर्ति योजना पूरी कर ली जाएगी।
सांसद विद्युत वरण महतो ने बिजली विभाग के कार्यपालका अभियंता को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं। वहां तार और खंभा बदल दें। जिन आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली कनेक्शन अभी नहीं हो पाया है। वहां कनेक्शन करें। बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक को निर्देश दिया गया कि जिले में जितने भी टावर लगाए गए हैं। उनकी सूची जनप्रतिनिधियों को दी जाए।
3 दिन में शुरू हो जाएगी बगोरदा जलापूर्ति योजना
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी ने बैठक में बताया की सुरदा पंचायत के बरूनिया वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके तहत 11 हजार 451 घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। सांसद ने बगोरदा जलापूर्ति योजना जल्द शुरू करने का निर्देश दिया। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस जलापूर्ति योजना का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। 3 महीने के अंदर योजना के तहत पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
चाकुलिया में पानी की जलापूर्ति बाधित होने पर बनी जांच कमेटी
सांसद ने कहा कि चाकुलिया नगर पंचायत में 3 दिन से जलापूर्ति ठप है। इस पर डीसी ने इस मामले की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम गठित की है। बैठक में यह तय किया गया कि जहां छात्रों की संख्या अधिक है। वहां अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाए। जेएसएलपीएस के तहत 3394 क्रेडिट लिंकेज के लक्ष्य के विरुद्ध 815 क्रेडिट लिंकेज किया जा चुके हैं। एनहैंस्ड लिंकेज का लक्ष्य 327 है। अब तक 1614 एनहैंस्ड लिंकेज हो चुके हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में लगाए गए मोबिलाइजेशन कैंप
पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में 11 प्रखंडों में मोबिलाइजेशन कैंप लगाया गया है। इसमें 562 युवाओं की काउंसलिंग की गई है। इनमें से 135 युवक युवतियों की ट्रेनिंग पूरी हो गई है और 89 युवक युवतियों को जाब दिलाया गया है। फूलो झानो आशीर्वाद योजना में 1612 लाभुकों का चयन कर उन्हें जीविकोपार्जन से जोड़ा गया है। संसद ने डेंगू के प्रकोप को देखते हुए 108 एंबुलेंस की सेवा को जल्द बहाल करने का निर्देश दिया है। सरकारी एंबुलेंस का उपयोग नहीं होने पर पटमदा के एमओआईसी को शोकाज किया गया है।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी में स्वर्णरेखा नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी