Home > Crime > Jamsheddpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह विदेशी शराब दुकान से साढे पांच लाख रुपए कैश चोरी, संदिग्ध लग रहा मामला

Jamsheddpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह विदेशी शराब दुकान से साढे पांच लाख रुपए कैश चोरी, संदिग्ध लग रहा मामला

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह स्थित विदेशी शराब की दुकान से साढ़े 5 लाख रुपए कैश की चोरी हो गई है। ऐसा दुकान चलाने वाली एजेंसी का कहना है। हालांकि, पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। सवाल इस बात का है कि साढे 5 लाख रुपया कैश दुकान में क्यों रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुकान चलाने वाले बिहार के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के महुलाव गांव के रहने वाले दीपक कुमार यादव के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply