Home > Crime > Jamshedpur: रंगदारी दो वरना नहीं खोलने देंगे दुकान, मानगो में बदमाशों ने दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur: रंगदारी दो वरना नहीं खोलने देंगे दुकान, मानगो में बदमाशों ने दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के 15 नंबर रोड के पास सहारा सुंदरवन फेस वन के रहने वाले प्रणव कुमार ने अपनी दुकान खोली है। यह दुकान अनुराग रेजिडेंसी में खोली गई है। क्षेत्र के कुछ बदमाश किस्म के लोगों ने प्रणव कुमार को धमकी दी है। वह उससे रंगदारी मांग रहे हैं। बदमाशों का कहना है कि ₹10000 हर महीने रंगदारी दो वरना दुकान नहीं चलने देंगे। इस पर प्रणव कुमार के आवेदन पर मानगो थाना पुलिस ने अक्षय लाल पांडे, अंबिका पांडे और 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। प्रणव कुमार का आरोप है कि इन लोगों ने सोमवार को दुकान पर धावा बोलकर मारपीट की और पैसा व सोने की चेन छीन ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपी पाए जाने पर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित

Leave a Reply