Home > Crime > Jamshedpur : बिष्टुपुर में सर्किट हाउस गोलचक्कर पर कार खंभे से टकरा कर पलटी, छह की मौत

Jamshedpur : बिष्टुपुर में सर्किट हाउस गोलचक्कर पर कार खंभे से टकरा कर पलटी, छह की मौत

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस गोल चक्कर पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत हो गई है। सभी मृतक आदित्यपुर के बाबा आश्रम रोड नंबर 5 के निवासी थे। सभी युवक सुबह 5 बजे अपने दोस्त सूरज की कार पर पिकनिक मनाने जा रहे थे। कार सूरज ही ड्राइव कर रहा था। बिष्टुपुर गोल चक्कर के करीब बेकाबू हो गई। कार पहले गोल चक्कर से टकराई। इसके बाद बिजली के खंभे से टकरा कर पेड़ में जा भिड़ी। सुबह हुए इस हादसे के बाद उस इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में लाश बुरी तरह फंसी गई थी। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। सभी को टीएमएच ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बाबा आश्रम से लोग पहले टीएमएच पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। लोगों का कहना है कि रात में कॉलोनी में लिट्टी पार्टी हुई थी। इसी के बाद पिकनिक की योजना बनी थी और सभी कार से चले गए। कार पर 7 लोग थे। इसमें एक युवक इस हादसे में घायल भी हुआ। उसे भी टीएमएच में भर्ती किया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। मरने वालों में शुभम कुमार झा‌ आदित्यपुर के बाबा आश्रम रोड नंबर पांच का रहने वाला था। वह सुबह 5:00 ड्यूटी की बात कह कर घर से निकला था। शुभम मल्टी टेक कर्मी थे। अनिकेत महतो उर्फ मोनू टाटा मोटर्स में ट्रेनिंग कर रहा था। वह बिहार के मोकामा का रहने वाला है। 

Leave a Reply