Home > Lifestyle > Ranchi: रांची की आबोहवा ठीक करने के लिए लगाए जाएंगे पांच एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

Ranchi: रांची की आबोहवा ठीक करने के लिए लगाए जाएंगे पांच एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर के आसपास चलाई जाएगी ऐंटी स्मोक गन व स्प्रिंकलर, नगर निगम की मीटिंग में तैयार हुआ खाका

रांची: रांची की आबोहवा को ठीक करने के लिए पांच एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इनमें से दो मैन्युअल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगेंगे। जबकि, तीन कंटिन्यूअस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। यह एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम कहां लगेंगे। इसके लिए स्थान चिन्हित किया जाएगा। स्थान चिन्हित कर इन एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम स्टेशन लगाने का निर्देश झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधियों को दिया गया है। इसके अलावा फैसला हुआ है कि रांची में निर्माणाधीन तीन फ्लाईओवर के आसपास एंटी स्मोक गन चलाई जाए। साथ ही स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव हो। जिससे कि आबो हवा में धूल के कणों को खत्म किया जा सके। यह फैसला रांची नगर निगम में शुक्रवार को पर्यावरण को दुरुस्त करने के लिए बनी सिटी लेवल इंप्लीमेंटेशन कमिटी की मीटिंग में लिया गया।
निर्माणाधीन भवनों में ग्रीनशीट का इस्तेमाल नहीं करने पर होगा जुर्माना
डीएफओ को निर्देश दिया गया है कि वह शहर में स्थान चिन्हित कर पौधारोपण अभियान चलाएं। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करेंगे। अगर कहीं ग्रीन शीट का उपयोग नहीं किया जा रहा तो बिल्डर पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पुराने वाहनों को लेकर कार्य योजना तैयार करेगा नगर निगम
नगर निगम के अधिकारी डीटीओ के साथ मिलकर पुराने वाहनों को लेकर कार्य योजना तैयार करेंगे। ताकि पुराने वाहनों से शहर को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इंजीनियरिंग शाखा को निर्देश दिया गया है कि मोराबादी मैदान के चारों तरफ साइकिल ट्रैक विकसित करने की कार्य योजना में तेजी लाई जाए। इस बैठक में रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक ज्योति कुमार सिंह, डीएफओ श्रीकांत वर्मा, डीटीओ जमाल खान, सिविल सर्जन आदि मौजूद थे।

You may also like
RJD Jharkhand Organizationझारखंड में राजद का संगठन विस्तार तेज, 30 नवंबर तक पंचायत और प्रखंड कमेटियों का ब्योरा देना होगा
Ram Nath Thakur Ranchi Visit :: रामनाथ ठाकुर गुरुवार को पहुंचेंगे रांची, पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में होंगे शामिल
Ranchi Chhath Puja : छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण, सफाई और सुरक्षा के दिए निर्देश
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश

Leave a Reply