Home > Jamshedpur > Jamshedpur : सोमवारी सबर के साथ ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने मनाई क्रिसमस की खुशियां

Jamshedpur : सोमवारी सबर के साथ ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने मनाई क्रिसमस की खुशियां

जमशेदपुर: ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने शुक्रवार को सोमवारी सबर के साथ खुशियां बांटने आवासीय विद्यालय नेताजी सुभाषचंद्र बोस विद्यालय पहुंची। इस टीम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर,अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसेडर मुख्तार आलम खान, समाजसेवी अफताब आलम,मोइनुद्दीन अंसारी थे। सबने सोमवरी सबर के साथ क्रिसमस के मौके पर खुशियां मनाई और सभी को गरम टोपी, कॉपी, पेंसिल, जूते, मोजे और खाने पीने की चीजें भी दीं। वहां पढ़ा रहे शिक्षकों से बच्चों के बारे में जानकारी भी ली गई। ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट आने वाले कुछ दिनों में सारे बच्चों के साथ जल्द एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें बच्चों के बीच गर्म कपड़े, उपहार एवं मिठाइयां बांटी जाएंगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply