Home > Jamshedpur > साकची में बारात की आतिशबाजी से डायमंड मार्केट की छत पर लगी आग, मचा हड़कंप

साकची में बारात की आतिशबाजी से डायमंड मार्केट की छत पर लगी आग, मचा हड़कंप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची में बारात की आतिशबाजी से मंगलवार की रात डायमंड मार्केट की छत पर आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। इलाके के लोग आग बुझाने के लिए जुट गए। यहां काफी दुकानें हैं। आग से हजारों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। बताते हैं कि सुपर सेंटर मॉल में एक बारात में आतिशबाजी हुई और उसी आतिशबाजी के चलते डायमंड मार्केट की छत में आग लगी। आग बुझाने के लिए कई लोग वहां जुट गए और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत