Home > Jamshedpur > मुख्यमंत्री जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन, तैयारी में जुटा प्रशासन

मुख्यमंत्री जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन, तैयारी में जुटा प्रशासन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री के 30 और 31 जनवरी को होने वाले दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। डीसी विजया जाधव ने एसएसपी प्रभात कुमार के साथ मिलकर एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम, नवनिर्मित जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज और बर्मामाइंस स्थित कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया। इन सभी जगहों पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। एडीएम विधि व्यवस्था नंदकिशोर लाल, एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, जिला परिवहन अधिकारी दिनेश रंजन, ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अधिकारियों ने देखा कि ऑडिटोरियम में पर्याप्त मात्रा में सीट है या नहीं। इस बैठक में दोनों जिलों के प्रभारी मंत्री के अलावा सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जुगसलाई आरओबी का उद्घाटन भी करेंगे। इसे लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया और रंग रोगन की समीक्षा की गई। बर्मामाइंस स्थित आश्रम का भी निरीक्षण हुआ।
यह भी पढें – मानगो पुलिस ने जवाहर नगर रोड नंबर 15 से एक मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार, दस मोबाइल बरामद

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply