Home > India > आज होगा त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

आज होगा त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, दिल्ली: भारत के उत्तर पूर्व के राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग बुधवार को आज तारीख का ऐलान करेगा। चुनाव आयोग ने दोपहर बाद 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन तीन राज्यों की विधानसभा चुनाव में तारीख की घोषणा की जाएगी कि कब नामांकन होगा और कब मतदान होगा। त्रिपुरा विधानसभा में 60 विधायक चुने जाएंगे। अभी त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है। उनके 37 एमएलए हैं। भाजपा के 33 एमएलए और आईपीएफटी के 4 एमएलए मिलाकर मुख्यमंत्री प्रोफेसर डॉक्टर माणिक साहा के नेतृत्व में गठबंधन सरकार चल रही है।
मेघालय में भी विधानसभा में 60 सीटें हैं। यहां के मुख्यमंत्री नेशनल पीपुल्स पार्टी के कानराड संगमा हैं। ‌नागालैंड में भी विधानसभा की 60 सीटों पर चुनाव होगा। अभी यहां की सरकार नेफियू रियो चला रहे हैं। वह नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी से हैं।

यह भी पढेंसाकची में बारात की आतिशबाजी से डायमंड मार्केट की छत पर लगी आग, मचा हड़कंप

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
पूर्वी सिंहभूम में 5.96 लाख मतदाताओं के वजूद का संकट, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची+VDO
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
SIR-2026 अभियान: पूर्वी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज