Home > Crime > Jamshedpur Peace Committee : ओंकार नाथ सिंह की सक्रिय वापसी, शांति समिति बैठक में रखे अहम सुझाव

Jamshedpur Peace Committee : ओंकार नाथ सिंह की सक्रिय वापसी, शांति समिति बैठक में रखे अहम सुझाव

Jamshedpur : (Jamshedpur Peace Committee meeting) मानगो विकास समिति के अध्यक्ष एवं थाना शांति समिति के सक्रिय सदस्य ओंकार नाथ सिंह एक बार फिर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हो गए हैं। लंबे समय के प्रवास के बाद वे पुनः जमशेदपुर लौटे और सीधे सामाजिक गतिविधियों में जुट गए। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में भाग लिया। (Jamshedpur Peace Committee meeting)

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Mukti Morcha : झामुमो ने चैनल व अखबारों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए बनाया 11 नेताओं का पैनल, जमशेदपुर के मनोज यादव भी शामिल

Jamshedpur Peace Committee Meeting: मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

बैठक के दौरान ओंकार नाथ सिंह ने स्थानीय समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए मोहल्लों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पहले से लगे खराब कैमरों की मरम्मत करवाने, मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। साथ ही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर भी ठोस कदम उठाने की बात कही।

Jamshedpur peace committee meeting : मीटिंग में शामिल मेंबर

Jamshedpur peace committee meeting : मीटिंग में शामिल मेंबर

बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य योगेन्द्र कुमार निराला ने सभी समुदायों के बीच सौहार्द्र और भाईचारे को बनाए रखने के लिए स्थानीय नागरिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मानगो क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है यहां की सामाजिक एकता। इस अवसर पर अजमेरी खान, रेयाज खान और अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मतलूब अनवर ने किया

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply