Home > Finance > मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर दुकानों में जांचा ट्रेड लाइसेंस, ₹10000 वसूला जुर्माना

मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर दुकानों में जांचा ट्रेड लाइसेंस, ₹10000 वसूला जुर्माना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को अभियान चलाकर दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच की। इस दौरान, जिन दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया, उनके मालिकों से जुर्माना वसूला गया। कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने बताया कि इरफान बॉडीबिल्डर, क्लासिक ऑटो वर्क्स, झारखंड ऑटोमोबाइल सर्विस आदि दुकानों में ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई। मानगो नगर निगम के अंतर्गत सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, गैरेज, होटल, क्लीनिक, गोडाउन, बैंक्विट हॉल, हॉस्पिटल आदि के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना है। जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं होगा उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह 31 जनवरी तक ट्रेड लाइसेंस ले लें।
यह भी पढें – टाटा स्टील ने तुर्की में आयात के लिए पहला कार्गो डॉग्स ईबीएल ट्रांजैक्शन किया पूरा, तुर्की भेजा गया स्टील काइल्स

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO