Home > Jamshedpur > कार्यपालक पदाधिकारी ने डिमना रोड का किया निरीक्षण, वेंडर मार्केट में साफ-सफाई रखने का दुकानदारों को निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी ने डिमना रोड का किया निरीक्षण, वेंडर मार्केट में साफ-सफाई रखने का दुकानदारों को निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने शुक्रवार को डिमना रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मानगो चौक के पास स्थित वेंडर मार्केट में मछली की दुकान लगाने वालों से कहा कि वह अपने आसपास सफाई रखें। गंदगी नहीं फैलाएं। पानी आसपास ना फेंकें। इससे गंदगी होती है। सड़क पर गंदा पानी बहाने वाले फुटपाथ दुकानदारों को भी फटकार लगाई। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने कहा कि मछली दुकानदारों को दूसरी जगह शिफ्ट कराया जाएगा। क्योंकि, वह यहां गंदगी फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जो गंदगी फैलाएगा उससे जुर्माना वसूला जाएगा। इस मौके पर नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार, नंदू कुमार, सफाई पर्यवेक्षक कुमार अंशुमन आदि मौजूद थे।

यह भी पढें – मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर दुकानों में जांचा ट्रेड लाइसेंस, ₹10000 वसूला जुर्माना

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू

Leave a Reply