Home > Business > टाटा स्टील ने तुर्की में आयात के लिए पहला कार्गो डॉग्स ईबीएल ट्रांजैक्शन किया पूरा, तुर्की भेजा गया स्टील काइल्स

टाटा स्टील ने तुर्की में आयात के लिए पहला कार्गो डॉग्स ईबीएल ट्रांजैक्शन किया पूरा, तुर्की भेजा गया स्टील काइल्स

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा स्टील ने तुर्की में आयात के लिए पहला कार्गो डॉग्स इलेक्ट्रॉनिक बिल ऑफ लैंडिंग ट्रांजैक्शन पूरा कर लिया है। यह ट्रांजैक्शन 48 घंटे के अंदर पूरा किया गया। टाटा स्टील लिमिटेड को शिपर के रूप में और टाइट मेटल सेलिंग शहनाई वाटिका रेट को रिसीवर के रूप में शामिल किया गया है। इस ऐतिहासिक ट्रांजैक्शन में थोक में स्टील काइल्स का निर्यात तुर्की को किया गया है। भारत के धामरा पोत से तुर्की के एरेगली बंदरगाह यह स्टील काइल्स भेजा गया। तुर्की में टाटा स्टील का शिपमेंट कंपनी द्वारा शुरू किए गए पेपर लेस ट्रांजैक्शन की सफलता का प्रतीक है। ईडॉक्स का प्रयोग करके कंपनी ने महत्वपूर्ण समय और लागत की बचत की है। कारोबार में पारदर्शिता और विजिबिलिटी में सुधार हुआ है। धोखाधड़ी करने वाले दस्तावेजों के जोखिम को कम किया गया है। टाटा स्टील के मार्केटिंग एंड सेल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव सिंघल ने कहा टाटा स्टील में मार्च 2021 में इनहाउस क्षमता और बाहरी पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाकर निर्यात शिपमेंट के लिए डिजिटल ट्रांजैक्शन को करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। पिछले साल अप्रैल में टाटा स्टील ने संयुक्त अरब अमीरात में एक ग्राहक को स्टील निर्यात से जुड़े वैश्विक इस्पात उद्योग ब्लॉकचेन सक्षम पेपर लेस बिजनेस ट्रांजैक्शन का निष्पादन किया था।
ये भी पढ़ें- शब्बीर हत्याकांड में आरोपी बबलू नौशाद और सद्दाम की पत्नियां पहुंचीं एसएसपी ऑफिस, अपने पति को बताया बेकसूर

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO