Home > Jamshedpur > मानगो के डिमना बस्ती में नगर निगम ने लगाया कैंप, 50 लोगों ने किया मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में आवेदन

मानगो के डिमना बस्ती में नगर निगम ने लगाया कैंप, 50 लोगों ने किया मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में आवेदन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के डिमना बस्ती में शुक्रवार को नगर निगम ने कैंप लगाकर मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत आवेदन लिया। 50 लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है। मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 1400 से अधिक लाभुकों को जॉब कार्ड का वितरण किया जा चुका है। इस योजना से लाभ लेने वाले लाभुक अकुशल श्रमिक के रूप में काम कर रहे हैं और अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं। डिमना बस्ती में लगे कैंप में सीएमएम सीआरपी रूबी गुप्ता, ममता दीप आदि मौजूद थे।
यह भी पढें – मानगो नगर निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाकर दुकानों में जांचा ट्रेड लाइसेंस, ₹10000 वसूला जुर्माना

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीबी रोड दो घंटे जाम, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप

Leave a Reply