Home > Jamshedpur > पूर्वी सिंहभूम में 5.96 लाख मतदाताओं के वजूद का संकट, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची+VDO

पूर्वी सिंहभूम में 5.96 लाख मतदाताओं के वजूद का संकट, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची+VDO

Jamshedpur (Jharkhand): पूर्वी सिंहभूम जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के बाद जारी मतदाता सूची के प्रारूप ने बड़ी संख्या में मतदाताओं की चिंता बढ़ा दी है। जिला प्रशासन के अनुसार जिले के कुल 19,07,244 मतदाताओं में से केवल 13,10,870 का ही सत्यापन (East Singhbhum Voter List Revision 2026) हो पाया है। शेष 5,96,000 से अधिक मतदाता विभिन्न कारणों से अनमैप्ड या सूची से हटाए जाने की श्रेणी में हैं।

डीसी राजीव रंजन ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अनमैप्ड मतदाताओं को निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर नोटिस देंगे और संबंधित मतदाताओं को निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। आधार कार्ड को छोड़कर आयोग द्वारा मान्य अन्य 12 दस्तावेजों के आधार पर सुनवाई की जाएगी। जांच में पात्र पाए जाने पर ही उनका नाम दोबारा मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। (East Singhbhum Voter List Revision 2026)

 5.96 लाख मतदाता क्यों हुए प्रभावित

प्रशासन के अनुसार कुल प्रभावित मतदाताओं में—

* 49,448 मतदाताओं का निधन हो चुका है।

* 1,83,558 मतदाता ट्रेस नहीं हो सके और उन्हें अनुपस्थित (Absent) माना गया है।

* 1,45,462 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं।

* 2,00,928 मतदाताओं की अब तक मैपिंग नहीं हो सकी है।

 4 सितंबर तक कर सकते हैं दावा और आपत्ति

बुधवार से मतदाता सूची पर दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 4 सितंबर तक नाम जोड़ने, नाम सुधारने, पता बदलने या अन्य त्रुटियों के संबंध में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जाएंगे।

विशेष शिविर 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगाए जाएंगे। सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 3 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा।

नए मतदाता भी करा सकेंगे पंजीकरण

जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। इसके लिए एसआईआर का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है।

 ग्राम सभा और घर-घर सत्यापन

15 अगस्त को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा तथा शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित होंगी। इसके बाद 25 अगस्त से 4 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। यदि कोई मतदाता दूसरे क्षेत्र में निवास करता पाया जाता है तो उसका नाम संबंधित बूथ में स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 भरवाया जाएगा। (East Singhbhum Voter List Revision 2026)

 अपील का भी मिलेगा अधिकार

यदि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से हटाया जाता है तो वह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के आदेश के विरुद्ध 15 दिनों के भीतर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपील कर सकता है। इसके बाद भी असंतोष होने पर 30 दिनों के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें – जुबिली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, पहली पुण्यतिथि पर पत्थलगड़ी और सोनारी में प्रतिमा का अनावरण+VDO

 7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

दावा-आपत्ति और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर 2026 को पूर्वी सिंहभूम की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता अपने नाम की जानकारी वोटर हेल्पलाइन 1950, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा ECINet मोबाइल ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like
आफताब आलम हत्याकांड: फरार आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदु पुलिस के हत्थे चढ़ा, सरेंडर से पहले गिरफ्तारी की चर्चा
गालूडीह बराज से मिला NIT छात्र मीर तनवीर हसन का शव, रविवार को खरकाई नदी में डूबे छात्र की तलाश हुई खत्म
जुबिली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, पहली पुण्यतिथि पर पत्थलगड़ी और सोनारी में प्रतिमा का अनावरण+VDO
बर्मामाइंस आफताब हत्याकांड: मुख्य आरोपी समद और कुलसूम गिरफ्तार, रेकी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद+VDO

Leave a Reply