Home > Crime > गालूडीह बराज से मिला NIT छात्र मीर तनवीर हसन का शव, रविवार को खरकाई नदी में डूबे छात्र की तलाश हुई खत्म

गालूडीह बराज से मिला NIT छात्र मीर तनवीर हसन का शव, रविवार को खरकाई नदी में डूबे छात्र की तलाश हुई खत्म

Jamshedpur (Jharkhand) : एनआईटी जमशेदपुर के बीटेक चौथे वर्ष के छात्र मीर तनवीर हसन का शव बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह बराज से बरामद कर (NIT Jamshedpur Student) लिया गया। इसके साथ ही रविवार से चल रहा एनडीआरएफ और प्रशासन का सर्च अभियान समाप्त हो गया। छात्र की मौत की खबर से परिजनों, सहपाठियों और पूरे एनआईटी परिसर में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बर्धवान निवासी मीर तनवीर हसन रविवार को अपने दोस्तों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी के खरकाई नदी चेकडैम में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू (NIT Jamshedpur Student) किया था।

सोमवार से लगातार चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका। आखिरकार बुधवार को गालूडीह बराज से उनका शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही परिजन और एनआईटी जमशेदपुर के छात्र मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम में 5.96 लाख मतदाताओं के वजूद का संकट, 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका, 7 अक्टूबर को आएगी अंतिम सूची+VDO

इस घटना के बाद एनआईटी जमशेदपुर के छात्रों में आक्रोश भी देखने को मिला। छात्रों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन को लेकर सवाल उठाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, परिजन लगातार प्रशासन और एनडीआरएफ के संपर्क में रहकर खोज अभियान की जानकारी लेते रहे। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

You may also like
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा
Jamshedpur Speed Gun : हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, मरीन ड्राइव पर स्पीड गन से 100 से ज्यादा वाहनों के चालान, जानें गति सीमा

Leave a Reply