Home > Crime > Ead Milad : धूमधाम से मनाया गया इमाम हुसैन और हजरत अब्बास का जन्मदिन, हुई महफिलें

Ead Milad : धूमधाम से मनाया गया इमाम हुसैन और हजरत अब्बास का जन्मदिन, हुई महफिलें

Jamshedpur: पैगंबर अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहे व आलेही वसल्लम के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और हजरत अली अलैहिस्सलाम के बेटे हजरत अब्बास अलमदार का जन्मदिन (Ead Milad) धूमधाम से मनाया गया। इमाम हुसैन की विलादत 3 शाबान को और हजरत अब्बास की विलादत चार शाबान को हुई थी।

विदेशों में भी मनाया गया Ead Milad

इस मौके पर ईरान, इराक, मदीना, सऊदी अरब के कातिफ, लेबनान, सीरिया और यमन के अलावा भारत के सभी शहरों में Ead e Milad पर महफिलों का आयोजन किया गया। शिया मुसलमानों ने अपने घरों में नजर दिलाई। इसके बाद महफिलों का सिलसिला दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, मद्रास आदि सभी बड़े शहरों में हुआ। जमशेदपुर में भी ज़ाकिर नगर के इमामबाड़ा में महफिल का आयोजन हुआ।

जनाब ज़ैनब का भी मना यौम ए वेलादत

Ead e Milad पर कसीदा पढ़ते पेश इमाम मौलाना ज़की हैदर

Ead e Milad पर कसीदा पढ़ते पेश इमाम मौलाना ज़की हैदर

 

महफिल में पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने महफिल का संचालन किया। स्थानीय शायरों ने इमाम हुसैन की शान में कसीदे पढ़े। नजर हुई। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सोमवार को हजरत अब्बास अलमदार का जन्मदिन मनाया गया। रविवार की रात हजरत अब्बास अलमदार की शान में महफिलों का आयोजन किया गया। जमशेदपुर में भी महफिल हुई। महफिल में इफ्तिखार अली, इनाम अब्बास, रेहान आदि स्थानीय शायरों ने हजरत अब्बास की शान में कसीदे पढ़े। इसके पहले एक शाबान को इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब का जन्मदिन मनाया गया था। रात को महफिल का आयोजन किया गया। स्थानीय शायरों ने जनाब जैनब की शान में कसीदे पढ़े थे। नजर नियाज़ दी गई।

इसे भी पढ़ें –..जहां जहां भी खुदा है वहां वहां है हुसैन, इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की महफ़िल ए मिलाद आयोजित+ वीडियो

तीसरे इमाम हैं इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम 

गौरतलब है कि पैगंबर अकरम के नवासे थे। उन्हें अल्लाह ने उम्मत के लिए तीसरा इमाम बनाया था। उनके पहले हजरत अली और इमाम हसन अलैहिस्सलाम इमाम बन चुके थे। इमाम हसन अलैहिस्सलाम की शहादत के बाद इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने इमामत का मनसब संभाला था। कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को शहीद कर दिया गया था।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply