Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक व्यवस्था की बनी रणनीति, केंद्रीय समिति और परिवहन विभाग की हुई मीटिंग

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक व्यवस्था की बनी रणनीति, केंद्रीय समिति और परिवहन विभाग की हुई मीटिंग

Jamshedpur : दुर्गा पूजा (Jamshedpur Durga Puja) के मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जमशेदपुर दुर्गा पूजा (Jamshedpur Durga Puja) केंद्रीय कमेटी की अहम बैठक जिला परिवहन पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक) के साथ गुरुवार को जिला परिवहन कार्यालय में संपन्न हुई।

बैठक में समिति ने शहरवासियों और पूजा समितियों को सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था मुहैया कराने के लिए कई सुझाव दिए। इसमें प्रमुख रूप से पार्किंग स्थल चिन्हित कर बड़े होर्डिंग लगाने, अवैध दुकानों और अवैध पार्किंग हटाने, भारी वाहनों की सूची पर तत्काल कार्रवाई करने और प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती शामिल है।

समिति के प्रमुख सुझाव :

* कदमा रुकनी मंदिर चौक से कदम टेंपो स्टैंड तक पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो।

* स्ट्रेट माइल रोड के किनारे अवैध दुकानें और पार्किंग तुरंत हटाई जाएं।

* बड़े वाहनों व बसों का पार्किंग स्थल मरीन ड्राइव की ओर निर्धारित किया जाए।

* डिमना चौक से आगे सरकारी जमीन को पार्किंग के लिए पूजा समितियों को उपलब्ध कराया जाए।

* करनडीह चौक पर वन-वे सिस्टम लागू किया जाए।

* स्टेशन चौक से बागबेड़ा रोड को बंद करने का प्रस्ताव पुनः लागू किया जाए।

* शोभायात्रा और विसर्जन के दिन निर्धारित मार्गों पर केवल शोभायात्रा को ही अनुमति दी जाए, अन्य वाहनों को प्रवेश न मिले।

* एग्रिको चौक, आरडी टाटा गोल चक्कर, काशीडीह चौक, साकची गोल चक्कर, रामलीला मैदान, बारीडीह चौक और बर्मामाइंस चौक पर विशेष ट्रैफिक निगरानी रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के नागाडीह में चार लोगों को पीट कर मौत के घाट उतारने वाले पांच मुल्जिम दोषी क़रार, सज़ा का एलान 8 अक्टूबर को

परिवहन विभाग की पहल

परिवहन विभाग ने समिति को आश्वस्त किया कि पूजा समितियों तक दिशा-निर्देश पहुंचाए जाएंगे। साथ ही आपसी सहयोग से बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा भी दिया गया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, संयोजक प्रमोद तिवारी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदीप दास, मनीष कुमार और सतेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply