Jamshedpur (Jharkhand) : भारतीय जनसंघ के फाउंडर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर (Jamshedpur BJP) की ओर से साकची स्थित काली माटी बैंक्वेट हॉल में संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता Jamshedpur BJP के महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व चीफ मिनिस्टर सह लीडर अपोजीशन बाबूलाल मरांडी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा समेत भाजपा के कई हैवीवेट लीडर्स और सैकड़ों वर्कर्स मौजूद रहे। प्रोग्राम की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
सेवा को बनाया सियासत का उद्देश्य
बाबू लाल मरांडी ने कहा कि इंडियन पालिटिक्स की हिस्ट्री में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सत्ता को लक्ष्य न मानकर सेवा को राजनीति का उद्देश्य बनाया। उनका ‘अंत्योदय’ दर्शन यही संदेश देता है कि डेवलपमेंट का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी की सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए गरीब, वंचित और किसानों को योजनाओं से जोड़ा। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, सौभाग्य योजना और हर घर जल जैसी योजनाओं के केंद्र में गरीब जनता रही।
80 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त अनाज
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया संकट से जूझ रही थी, तब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए 80 करोड़ गरीब परिवारों तक मुफ्त राशन पहुंचाना अंत्योदय दर्शन का सबसे बड़ा उदाहरण है।
विधायक पूर्णिमा साहू का संबोधन
पूर्णिमा साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति में सुचिता और एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनका संघर्षपूर्ण जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर के नागाडीह में चार लोगों को पीट कर मौत के घाट उतारने वाले पांच मुल्जिम दोषी क़रार, सज़ा का एलान 8 अक्टूबर को
आभा महतो ने कहा कि भाजपा का विराट स्वरूप दीनदयाल उपाध्याय जैसे पितृपुरुषों के परिश्रम का परिणाम है। मीरा मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार अंत्योदय की भावना पर आधारित योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम छोर तक विकास पहुंचा रही है।कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दिया, मंच संचालन उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री जितेंद्र राय ने किया।




