Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में श्रमिकों की जीत, शारदा प्रोजेक्ट बहरागोड़ा में मजदूरी बढ़ोतरी पर हुआ समझौता

जमशेदपुर में श्रमिकों की जीत, शारदा प्रोजेक्ट बहरागोड़ा में मजदूरी बढ़ोतरी पर हुआ समझौता

Jamshedpur : शारदा प्रोजेक्ट बहरागोड़ा के श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता (Jamshedpur Labour Meeting) हुई। इस बैठक (Jamshedpur Labour Meeting) में कंपनी के डायरेक्टर भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान श्रमिकों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और अंततः प्रबंधन ने उनकी मांगें मान लीं। श्रमिकों की दैनिक मजदूरी दर में बढ़ोतरी के साथ अन्य मुद्दों पर भी सकारात्मक निर्णय लिया गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक व्यवस्था की बनी रणनीति, केंद्रीय समिति और परिवहन विभाग की हुई मीटिंग

पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि श्रमिकों की जायज़ मांगों का पूरा होना जरूरी था और प्रबंधन ने सहयोगपूर्ण रवैया दिखाते हुए समझौते को स्वीकार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समझौते से श्रमिक-प्रबंधन संबंध और मजबूत होंगे।समझौते के बाद श्रमिकों में खुशी का माहौल रहा। उन्होंने कुणाल षाड़ंगी और कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply