Home > Crime > कपाली में दारू के नशे में अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर युवकों ने लगा दी आग, गंभीर हालत में युवक एमजीएम में भर्ती

कपाली में दारू के नशे में अपने ही दोस्त पर पेट्रोल डालकर युवकों ने लगा दी आग, गंभीर हालत में युवक एमजीएम में भर्ती


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कपाली में वार्ड नंबर 21 में बुधवार की शाम शराब पी रहे युवकों ने अपने ही दोस्त लादेन महतो को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। लादेन महतो गंभीर रूप से जल गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। उसकी आग बुझाई। लादेन को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और लादेन महतो को‌ आग लगाने वाले एक युवक मंगल मांझी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जबकि अन्य युवक फरार हो गए हैं। बताते हैं कि लादेन महतो मजदूरी करता है। वह मजदूरी करने के बाद घर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे मंगल मांझी मिल गया। मंगल मांझी, भोलू अंसारी और राहुल तीनों शराब पी रहे थे। लादेन को भी शराब पीने के लिए बैठा लिया। सभी ने शराब पी। इसी बीच भोलू की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था तो वह बोतल में पेट्रोल लेकर आया। इसके बाद उसने‌ मजाक करते हुए पेट्रोल लादेन के बदन में डाल दिया और माचिस जलाई। लादेन माचिस की चपेट में आ गया और उसे आग लग गई। भोलू अंसारी भी लादेन को बचाने के चक्कर में झुलस गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-सोनारी के दोमुहानी में 18 फरवरी को होगा नागा साधुओं का शाही स्नान, गंगा आरती करने वाराणसी से आएगी टीम

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत