Home > Health > जमशेदपुर सदर अस्पताल में 100 बेड के आधुनिक Fabricated अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन

जमशेदपुर सदर अस्पताल में 100 बेड के आधुनिक Fabricated अस्पताल और सिकल सेल एनीमिया लैब का उद्घाटन

Jamshedpur : राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति और आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को सदर अस्पताल खासमहल, जमशेदपुर में 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल तथा टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल एनीमिया जांच लैब का उद्घाटन ( Jamshedpur Health News) किया। इस मौके पर पोटका के विधायक संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ अवसंरचना का विस्तार नहीं, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। लक्ष्य है कि जिले के अस्पताल इतने सक्षम हों कि आगे रेफरल की जरूरत न पड़े। उन्होंने बताया कि पूरे कोल्हान क्षेत्र में सिकल सेल जांच के लिए कोई सरकारी लैब नहीं थी, अब इसके शुरू होने से हजारों मरीजों को लाभ मिलेगा। साथ ही सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में मनाया गया अधिवक्ता दिवस, लॉयर्स डिफेंस ने किया अधिवक्ताओं की भूमिका पर मंथन

Jamshedpur Health News: अस्पताल की प्रमुख उपलब्धियां

* आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूर्वी सिंहभूम में 13,90,546 आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं।

* जिले में 9,54,894 आयुष्मान कार्ड बने।

* सिकल सेल कैंपेन में 81,650 लोगों की स्क्रीनिंग और 26 मरीजों का उपचार।

* आईसीयू में 193, डायलिसिस यूनिट में 835 और एसएनसीयू में 344 मरीजों का उपचार।

* विशेष रक्तदान शिविर के दौरान 12 से 28 नवंबर तक 3093 यूनिट रक्त संग्रह, जो राज्य में सर्वाधिक है।

* उल्लास कार्यक्रम के तहत 764 मिर्गी मरीजों की पहचान व इलाज।

विधायकों ने अस्पताल के सुचारु संचालन और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि यह कोल्हान के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply