Home > Jamshedpur > Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारी झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो हत्याकांड में सजा काट रहे एक हत्यारे की मौत

Jamshedpur : झारखंड आंदोलनकारी झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो हत्याकांड में सजा काट रहे एक हत्यारे की मौत

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी झामुमो के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष शहीद निर्मल महतो के एक हत्यारे धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू की सोमवार को मौत हो गई। धीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू शहीद निर्मल महतो हत्याकांड के मामले में घाघीडीह जेल में सजा काट रहा था। वह 24 साल से जेल में बंद था। उसको कोर्ट से सजा सुनाई जा चुकी थी। सोमवार की शाम अचानक उसे घबराहट होने लगी। उसने इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी। इसके बाद उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। जेल अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी हालत गंभीर हो गई। इस पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां ईसीजी करने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा
हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।

Leave a Reply