Home > Jamshedpur > बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा

बाबा बासुकीनाथ को जल अर्पण के बाद जमशेदपुर रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा

जमशेदपुर: 28 जुलाई को जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना हुई 1100 लोगों की फ्री कांवर यात्रा का जत्था जरमुंडी स्थित फौजदारी बाबा बासुकीनाथ को जलार्पण कर वापस जमशेदपुर के लिए रवाना हो गया है। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की तरफ से आयोजित 1100 लोगों की आठ दिन चलने वाली कांवर यात्रा के बारे में संघ के संस्थापक मेंबर विकास सिंह ने बताया कि शुक्रवार को देवघर पहुंच कर बाबा बैद्यनाथ में सभी लोगों ने जल अर्पण किया। मारवाड़ी कांवड़ संघ की धर्मशाला में आराम कर सभी लोगों के हेल्थ चेकअप हुआ। इसके बाद रात में सभी लोग बाबा बासुकीनाथ धाम चले गए।

शनिवार को सभी कांवरिया बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण कर सामूहिक रूप से बाबा बासुकीनाथ की आरती की। सभी श्रद्धालुओं ने अपनी अर्जी लगाकर जमशेदपुर के लिए प्रस्थान किया। विकास सिंह ने बताया आठ दिन चलने वाली इस यात्रा में शामिल सभी कांवरियों का भरपूर सहयोग इस यात्रा को मिला। भागलपुर, और बांका के डीएम ने अपने जिले में यात्रा को भरपुर सहयोग किया।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में व्यक्ति से मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन व पैसा, प्राथमिकी दर्ज 
हरिजन बस्ती और मुखी बस्ती के लोग कांवर यात्रा में शामिल होकर जाएंगे सुल्तानगंज ।
Jamshedpur: मानगो के चटाई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान में चोरी, चोर पार कर ले गए मोटर+ वीडियो

Leave a Reply