Home > Crime > Jamshedpur: चर्चित माफिया गरीबों के लिए मसीहा रौशन अली सुपुर्द-ए-खाक

Jamshedpur: चर्चित माफिया गरीबों के लिए मसीहा रौशन अली सुपुर्द-ए-खाक

जुगसलाई में हार्ट अटैक से हो गया था इंतकाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर अपराध जगत में जुगसलाई के चर्चित माफिया गरीबों के लिए मसीहा कहे जाने वाले रौशन‌ अली का कल रात 9.00 बजे हार्ट अटैक से इंतकाल हो गया। सोमवार को दोपहर बाद 1.00 बजे जुगसलाई के रौशन‌ मंजिल से कुछ दूर स्थित कब्रिस्तान में रौशन अली को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 6 माह पहले ही रोशन अली जमानत पर सुंदरगढ़ जेल से बाहर आए थे। उन्हें ओडिशा के चर्चित उद्योगपति सांवरमल गरोडिया के अपहरण में उम्रकैद की लंबी सजा काटने के बाद जमानत मिली थी। रौशन‌ अली पर झारखंड में जमशेदपुर सहित ओडिशा और बंगाल में भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल से निकलने के बाद वह सामान्य जीवन जी रहे थे। रौशन अली को जुगसलाई और विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में गरीबों का मसीहा कहा जाता था। वह लोगों की मुसीबत में मदद करते थे। गरीब लड़की की शादी हो या किसी बीमार का ईलाज या फिर ईद पर जकात बांटने की बात हो वह ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खुले दिल से लाखों रुपए खर्च करते थे। जनाजे की नमाज में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान, झामुमो नेता शेख बदरुद्दीन, सरफराज हुसैन, फजल खान उर्फ गुलरेस, सरदार शैलेंद्र सिंह, मुखे सरदार आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Burma Mines Illegal Weapon Case: बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Burma Mines Illegal Weapon Case : बर्मामाइंस में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply